शामगढ़ महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं न लगने से विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर: ABVP ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन,

शामगढ़ महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं न लगने से विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर: ABVP ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन,
मंदसौर। जिले के शासकीय महाविद्यालय शामगढ़ में नियमित कक्षाएं नहीं लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शामगढ़ ने शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य श्री गेहलोत को पत्र सौंपकर नियमित कक्षाएं संचालित कराने की मांग की। परिषद के नगर मंत्री प्रतीक मुजावदिया ने पत्र में बताया कि महाविद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लग रही हैं। इससे विद्यार्थी नियमित पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और उनका पाठ्यक्रम भी अधूरा रह रहा है। परिषद ने महाविद्यालय प्रबंधन से 3 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्र में चेतावनी दी गई कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन की होगी। *इस दौरान भाग संयोजक हर्षित डारिया, नगर मंत्री प्रतीक मुजावदिया, अनिरुद्ध सोनी, प्रबल पाटीदार प्रणव धनोतिया तनिष्क सघंवी सुजल परिहार परिसर उपाध्यक्ष चेतन जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।*



