जन्माष्टमी का कार्यक्रम मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन में देवकरण मेहर रहे विजेता, किया सम्मानित

जन्माष्टमी का कार्यक्रम मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन में देवकरण मेहर रहे विजेता, किया सम्मानित
सुवासरा। नगर स्थित महाराणा प्रताप शासकीय महाविद्यालय में 08 सितंबर मंगलवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सुन्दरलाल पाटीदार एवं राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. शंभू सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। एन.एस. एस. अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रकाश एस्के के मार्गदर्शन एवं आयोजन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया।
प्रतियोगिता में देवकरण मेहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता देवकरण मेहर को महाविद्यालय की ओर से शील्ड प्रदान की गई। वहीं महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शंभू सिंह सिसोदिया एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख की ओर से विजेता को 501 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में अभिषेक गुर्जर, विशाल पवार, कृपाल गुर्जर, सूरज गुर्जर, पलक मुंगिया, गिरधारी, पायल मेहर, अश्लेषा मेहर, भूमिका चौधरी, दशरथ बामनिया, कुमकुम देवड़ा, महेश चौहान, मीनाक्षी बामनिया, कपिल, राजेश, कमलेश, हरिओम प्रधान, कुलदीप गायरी, कृष्णा माली, पीयूष, देवकरण, मुस्कान, सायना, संदीप, विकेस मेहर, संजय, राजेंद्र एवं वैभव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।जन्माष्टमी के इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के विद्यार्थी कमलेश तिवारी द्वारा किया गया।
–00–



