देशउत्तर प्रदेशलखनऊ

डॉ. सुनील मिश्रा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, लेखन को मिला प्रोत्साहन

डॉ. सुनील मिश्रा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, लेखन को मिला प्रोत्साहन

लखनऊ सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी लिखित दो पुस्तकों “योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान” तथा “एचआर प्रबंधन” की प्रतियां मुख्यमंत्री को सादर भेंट कीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों पुस्तकों का अवलोकन करते हुए डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों पर अपने हस्ताक्षर भी किए और विकास, सुशासन तथा जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर लेखन के लिए डॉ. मिश्रा को प्रोत्साहित किया।डॉ. सुनील कुमार मिश्रा की पुस्तक “योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान” में प्रदेश में विकास, सुशासन, सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक विकास तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है।वहीं,एचआर प्रबंधन पुस्तक में आधुनिक मानव संसाधन प्रबंधन, बेहतर कार्य संस्कृति, कर्मचारी विकास तथा औद्योगिक संस्थानों में एचआर विभाग की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री द्वारा उनकी पुस्तकों पर हस्ताक्षर कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रही। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से वे भविष्य में भी विकास, सुशासन और मानव संसाधन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक लेखन एवं जनजागरूकता के कार्य को आगे बढ़ाते रहेंगे।भेंट के दौरान पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी एस.के. अग्रवाल तथा प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}