प्रेरणा/बधाईयांमंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ की बेटी आर्ची जैन ने रचा इतिहास, बनीं क्षेत्र की पहली कंपनी सचिव

सीतामऊ की बेटी आर्ची जैन ने रचा इतिहास, बनीं क्षेत्र की पहली कंपनी सचिव

सीतामऊ। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री सचिन जैन की सुपुत्री आर्ची जैन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्ची जैन ने कंपनी सचिव (Company Secretary – CS) की कठिन परीक्षा सफलताપૂર્વक उत्तीर्ण कर ली है। इसके साथ ही वह सीतामऊ नगर और आसपास के क्षेत्र की पहली महिला/व्यक्ति कंपनी सचिव (CS) बनने का गौरव प्राप्त किया है।उनकी इस शानदार सफलता पर परिजनों, इष्ट-मित्रों और पूरे जैन समाज में हर्ष का माहौल है। आर्ची ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।क्षेत्र की इस बेटी की उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है। आर्ची की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी उच्च शिक्षा और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}