भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलाशामगढ़

शामगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

 श्यामेश्वर महादेव का हुआ अलौकिक श्रृंगार, स्कूली बच्चों ने ड्रम-ढोल बजाकर की महाआरती

शामगढ़। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की भक्ति का परम पावन महीना माना जाता है। इस पूरे माह में शिवालयों में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इसी कड़ी में शामगढ़ के प्रसिद्ध श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के चतुर्थ व अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का अत्यंत आकर्षक, अलौकिक और अद्भुत श्रृंगार किया गया।

महिला मंडल और श्रद्धालुओं का रहा विशेष सहयोगश्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को महिला मंडल द्वारा बाबा भोलेनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है। सावन के अंतिम सोमवार को भारत विकास परिषद की सदस्य सोनू विजय चौधरी (पट्टी वाला) एवं महिला मंडल की महिलाओं के विशेष सहयोग के द्वारा बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया। महादेव के इस अलौकिक रूप के दर्शन करने और पुण्य लाभ कमाने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा।स्कूली विद्यार्थियों ने ड्रम और ढोल से बढ़ाई महाआरती की शोभाशाम को आयोजित हुई विशेष महाआरती में भक्ति का रंग उस समय और गहरा हो गया, जब ‘सक्सेस हाई स्कूल’ के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। स्कूली बच्चों ने मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के समक्ष पूरे उत्साह के साथ ड्रम और ढोल बजाए। बच्चों की इस प्रस्तुति ने महाआरती की शोभा में चार चांद लगा दिए, जिससे पूरा माहौल शिवमय और गुंजायमान हो उठा।महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ समापन महाआरती की समाप्ति के बाद मंदिर समिति और श्रद्धालुओं द्वारा विशाल महाप्रसादी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसादी ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}