
रतलाम में ढ़ाई करोड़ रुपए की MD ड्रग्स पकड़ाई, पुलिस की घेराबंदी पर कार छोड़कर भागे आरोपी
कालूखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में कार से ले जाई जा रही एमडी ड्रग्स की खेप पकड़ी है. मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी काले रंग की क्रेटा कार को रोका था. जिसमें बैठे तस्कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने 2 किलो 495 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत ढ़ाई करोड़ रुपये है. पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



