मंदसौरमध्यप्रदेश

राजसी सवारी में कलेक्टर-एसपी का भक्तिमय अंदाज, हाथों में डमरू थामा तो झूम उठा माहौल

प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ आस्था में भी दिखे लीन, सोशल मीडिया पर खूब हो रही सराहना…

प्रशासनिक जिम्मेदारी के बीच भक्ति का रंग: बाबा की सवारी में कलेक्टर-एसपी ने बजाया डमरू, वीडियो हुआ वायरल..

मंदसौर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ की राजसी सवारी पूरे ठाट-बाट और भव्यता के साथ नगर भ्रमण के लिए निकली। सवारी के दौरान जहां हजारों श्रद्धालु बाबा पशुपतिनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए, वहीं मंदसौर कलेक्टर डॉ. दिव्यांग सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा का भी भक्तिमय अंदाज देखने को मिला।_

राजसी सवारी के दौरान प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर और एसपी स्वयं सवारी में शामिल रहे। अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ दोनों अधिकारियों की बाबा पशुपतिनाथ के प्रति आस्था भी साफ नजर आई।

जब कलेक्टर-एसपी ने थामा डमरू, भक्ति में रम गया प्रशासनिक अमला

राजसी सवारी के दौरान एक ऐसा खास पल कैमरे में कैद हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कलेक्टर डॉ. दिव्यांग सिंह और एसपी विनोद कुमार मीणा ने हाथों में डमरू थामा और बाबा की भक्ति में लीन होकर डमरू बजाया। दोनों अधिकारियों का यह अंदाज देखकर मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के चेहरे भी खिल उठे।

वीडियो में अधिकारियों का यह सहज और भक्तिमय रूप नजर आ रहा है। आमतौर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों में गंभीर नजर आने वाले कलेक्टर और एसपी जब बाबा पशुपतिनाथ की भक्ति में डमरू बजाते दिखाई दिए तो यह पल लोगों के लिए खास बन गया।

सोशल मीडिया पर भी मिल रही जमकर तारीफ

कलेक्टर और एसपी के इस भक्तिमय अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग दोनों अधिकारियों की कर्तव्यपरायणता के साथ धार्मिक आस्था और सहज व्यवहार की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजसी सवारी में प्रशासनिक व्यवस्था संभालने के साथ अधिकारियों का इस तरह श्रद्धा में शामिल होना मंदसौर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ की राजसी सवारी का यह दृश्य न केवल भव्य आयोजन की तस्वीर पेश करता है, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के उस मानवीय और भक्तिमय रूप को भी सामने लाता है, जिसे देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}