
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
महेंद्र सिंह बामनखेडी मित्र मंडल द्वारा हुसैन टेकरी चौराहे पर कावड़ यात्रियों का किया स्वागत अभिनंदन
जावरा। सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा शनिवार को प्रातः मिण्डा जी स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम के साथ निकली। शिव भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पैदल कावड़ यात्रा के चौथे वर्ष में बड़ी संख्या में कावड़िए शामिल हुए। कंधों पर कावड़ उठाए शिवभक्तों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुन पर निकली यात्रा में बाबा भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय शैलेंद्र पांण्डेय महेंद्र सिंह बामनखेडी ,जडवासा से शिव शक्ति मित्र मंडल भँवर हर्षवर्धन सिंह चंद्रावत जितेंद्र सिंह चंद्रावत बरखेडी माननखेडा सरपंच प्रतिनिधि यशवंत सिंह सिसोदिया एवं भाजपा के सभी नगर मंडल अध्यक्ष एवं कांवड़ यात्रा में शामिल हुए भक्तगण ने भी कावड़ियों के साथ यात्रा में शिरकत की और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। विधायक डॉ. पाण्डेय के यात्रा में शामिल होने से कावड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा मार्ग में नागरिकों ने जगह-जगह कावड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत वहीं महेंद्र सिंह बामन खेड़ी मित्र मंडल द्वारा हुसैन टेकरी चौराहा रोड पर मंच सजाकर कावड़ियों का स्वागत कर ठंडा वितरित की गई रितेश जैन सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष मित्र मंडल द्वारा भी संस्थापक प्रांजल पाण्डेय और कावड़ियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत इस कावड़ यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अनूठा माहौल बना दिया।



