नीमचमध्यप्रदेशराजनीति

बंसीलाल गुर्जर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नीमच में जश्न: कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी

बंसीलाल गुर्जर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नीमच में जश्न: कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी

नीमच। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं मंदसौर-नीमच लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बंसीलाल गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नीमच में भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत और खुशी का इजहार किया। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने आतिशबाजी कर तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई।
भाजपा किसान मोर्चा नीमच जिलाध्यक्ष राजू नागदा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बंसीलाल गुर्जर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे मध्यप्रदेश और विशेष रूप से मंदसौर-नीमच क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में गुर्जर किसानों की आवाज को और मजबूती से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, जिला उपाध्यक्ष नीलेश पाटीदार, जिला मंत्री रोशन वर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद नागदा, मीडिया सह प्रभारी शुभम शर्मा, आईटी सेल प्रभारी विकास नामदेव, मेहर सिंह जाट सहित किसान मोर्चा जिला महामंत्री सूरज सिंह शक्तावत, गोपाल शर्मा, अशोक शर्मा, ललित ग्वाला, दीपक नागदा, अनुज चौहान, राजेश पाटीदार, कमलेश पाटीदार, रवि जैन, सुरेश नागदा, श्यामसुंदर नागदा, मनीष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की और बंसीलाल गुर्जर के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उक्त जानकारी सोशल मीडिया सह प्रभारी रोहित कुमावत द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}