सीतामऊ नगर एवं अंचल क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकानें समय पर नहीं खुल रहीं गरीब मजदूर परेशान खाली हाथ लौट रहे

सीतामऊ नगर एवं अंचल क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकानें समय पर नहीं खुल रहीं गरीब मजदूर परेशान खाली हाथ लौट रहे
जगदीश चंद्र चौहानसीतामऊ-नगर एवं अंचल क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकानें समय पर नहीं खुल रहीं गरीब मजदूर परेशान खाली हाथ लौट रहे हैं
जानकारी के अनुसार समय पर नहीं खुल रहीं दुकानें आराधना स्व सहायता समूह सीतामऊ की शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुबह 11:30 बजे भी बंद मिली बोर्ड पर समय लिखा है प्रात: 11 बजे से सायं 05 बजे तक मनमाने तरीके से खुलना कई दुकानें अपनी मर्जी से समय पर खुलती-बंद होती हैं सबसे ज्यादा परेशान गरीब मजदूर और पात्र हितग्राही कई लोग राशन लेने आकर खाली हाथ लौट रहे हैं
ग्रामीणों का कहना है कि खाद्य विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं लापरवाह सेल्समैनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही अब आमजन की मांग है कि अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग इस मामले को संज्ञान में लें और बंद पाई जाने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण कर लापरवाह सेल्समैनों खिलाफ सख्त कार्रवाई करें आराधना स्व सहायता समूह वार्ड क्र. 01 से 05 सीतामऊ सरकार के निर्देश अनुसार हर उचित मूल्य दुकान का समय निश्चित है और POS मशीन से ही वितरण होना अनिवार्य है बार-बार बंद मिलने पर सेल्समैन का अनुबंध भी निरस्त किया जा सकता है
इस संबंध फूड स्पेक्टर श्री दायमा को दो बार काल कर इन मो. 8889741837 नंबरों पर जानकारी चाही गई लेकिन उनके द्वारा फ़ोन रिसीव नहीं किया गया



