सम्मानमंदसौरमंदसौर जिला

स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के योद्धा जगदीश खींची का हुआ सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के योद्धा जगदीश खींची का हुआ सम्मान

मंदसौर।स्वास्थ्य विभाग के कर्मठ कर्मचारी एवं जनजागृति के प्रतीक जगदीश खींची का 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान हुआ।

जिला मुख्यालय मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम जगदीश देवडा , कलेक्टर दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के कर-कमलों से जगदीश खींची को शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया है । श्री खींची हर प्रोग्राम को सफल बनाने वाले योद्धा हैं। चाहे वह टीबी मुक्त भारत अभियान, स्वास्थ्य यकृत मिशन, दस्तक अभियान, एचपीवी जागरूकता, एचआईवी-एड्स जागरूकता, नॉन अल्कोहल फैटी लीवर डिजीज, नेत्रदान-देहदान प्रेरणा, टीकाकरण, परिवार कल्याण, नसबंदी जागरूकता अभियान को इन्होंने गांव-गांव जाकर आम लोगों को मालवी भाषा में समझाकर अलख जगाने का काम किया है। धरातल पर कार्य करने वाले ऐसे कर्मचारी योद्धा का सम्मान होना स्वाभाविक है। गर्व है मंदसौर को ऐसे कर्मठ योद्धा पर। इष्ट मित्र व परिवार ने खुशी वक्त करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी ।

–00–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}