आजादी का महापर्व 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया

आजादी का महापर्व 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया

संस्कार दर्शन राहुल रत्नावतबिसनिया ।ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बिशनिया में आज 15 अगस्त 80 वा स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बिसनिया गांव में मनाया गया प्रातः 8:00 बजे श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होते हुए गांव के निम्न गली मोहल्ले में वंदे मातरम के नारे के साथ हाथ में तिरंगा ध्वज लिए रैली निकाली गई जगह-जगह स्वागत किया गया निम्न मार्ग पर होते हुए रैली श्री देव नारायण मंदीर प्रांगण पहुंची जहां ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजू जी दांगी व ग्राम भारती सरस्वती मंदिर के अध्यक्ष संरक्षण सदस्य सहित निम्न पदाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात विद्यालय समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला वह दुपट्टा पहन कर स्वागत सम्मान किया गया वह अतिथियों द्वारा उद्बोधन के माध्यम से बच्चों को संदेश देते हुए अच्छी शिक्षा संस्कार प्राप्त हो अपने बच्चों को अच्छे विद्यालय में भेजें जहां ज्ञान चरित संस्कार का अध्ययन हो अच्छी शिक्षा प्राप्त हो आने वाले बच्चे हमारा भविष्य हैं देश का भविष्य है ।
आजादी के 80वें वर्ष का यह गौरवपूर्ण अवसर हमें राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।आइए, हम सभी मिलकर 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर एवं विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें इसी के साथ विद्यालय के सभी भैया बहनों ने देशभक्ति राष्ट्रीय गीत सहित अन्य किरदार निभाते हुवे कला का प्रदर्शन किया जिसमें विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी भैया बहन उपस्थित रहे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाचार्य धनपाल सिंह जी सिसोदिया कार्यक्रम संचालन पूजा जी गोड व आभार विजय जी दांगी द्वारा किया गया।



