मंदसौरमंदसौर जिला

गांधी चौराहे पर शिवसेना का प्रदर्शन, संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति ने दिया समर्थन

जनहित के मुद्दों को लेकर जारी है

गांधी चौराहे पर शिवसेना का प्रदर्शन, संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति ने दिया समर्थन

मंदसौर। शहर के गांधी चौराहे पर शिवसेना द्वारा जनहित के विभिन्न मुद्दों और आमजन की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए स्वामी जी के नेतृत्व में संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे।

समिति के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों, अन्याय और प्रशासनिक शिथिलता के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना बेहद जरूरी है। समिति हमेशा संगठन, सेवा, संघर्ष और समर्पण के सिद्धांतों पर चलते हुए युवाओं, किसानों, मजदूरों और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। जनहित की हर लड़ाई में समिति कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है।

इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय खराड़ी, लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष नईम शाह, प्रदेश सलाहकार एडवोकेट विजय बैरागी, मंदसौर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, लेबर सेल जिलाध्यक्ष सुमन राणा एवं जिला उपाध्यक्ष मधुबाला सहित कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}