कयामपुर में श्री महावीर कृष्ण कमल गुरु गौशाला में किया पौधारोपण

एक पेड़ बहिन के नाम राखी पर भाई बहिन के साथ पौधे को भी राखी बांध कर रक्षा का संकल्प लें – श्री जैन
कयामपुर। पर्यावरण संरक्षण अभियान के साथ कदम बढ़ाते हुए स्व आनंद जन सेवा समिति मंदसौर के द्वारा श्री महावीर कृष्ण कमल गुरु गौशाला परिसर कयामपुर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार नागोरी ने कहा कि आज हर कोई स्वार्थ के घोड़े पर सवार होकर बैठे हैं। ऐसे में पर्यावरण से लेकर परिवार में दुष्प्रभाव विकृति आ गई है। कोई भी समर्पण को तैयार ही नहीं। जबकि हर धर्म में समर्पण ही धर्म कि प्रथम सिढी है। जहां समर्पण है वहां ईश्वर, परमात्मा, भगवान, प्रभु जिस भी नाम से जानते हैं वह वहां मौजूद और उसका आशिर्वाद उन पर है। जहां ईश्वर है वहां खुशी है आनंद है। हमारे यहां मरने पर स्वर्गीय या प्रभु मिलन,आदि उपयोग करते हैं तो मेरा मानना है कि जहां खुशियां है वहां या वे स्वर्ग में है और जहां बात बात में झगड़ा चलता हो उससे बड़ा नर्क और कही नहीं है। वहीं प्रभु मिलन जब हम अपने आराध्य के सामने तन मन से समर्पित होकर प्रार्थना करते हैं और प्रभु भगवान से हमारा संबंध हो जाता है वहीं प्रभु मिलन जो हम रोज मिलते हैं। और मिलना चाहिए।
सचिव अभय कुमार जैन ने कहा कि आज हम विकास के साथ व्यवस्था नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए विकास से विनाश का भी काम हो रहा है।भारत माता का यह आंचल लहलहाती फसलों और पेड़ों कि हरियाली से शोभायमान होगा तो हम स्वस्थ ही नहीं उम्र में भी इजाफा करेंगे। कुछ वर्षो पहले कि हम बात करें तो मानव कि उम्र 100 से 200 तक देखी सुनी पर अब किसी के उम्र कि कोई गारंटी नहीं है क्योंकि हमने अपना सबकुछ बदल दिया खान-पान हवा और पानी हमारे अब बाजार का खान पान हो गया और हवा कुलर एसी कि हो गई कोई पेड़ों कि रक्षा नहीं करना चा रहा नहीं पौधे लगाकर संरक्षण कर रहे हैं। बल्कि लाख कानुनों के बाद भी पेड़ों कि कटाई हो रही। इसके लिए कानून नहीं सामाजिक जागृति हमारी अपनी जिम्मेदारी हमने तो बहुत कुछ पाया पर अपनी आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जा रहा हूं यह सोचने समझने का विषय क्या रुपयों धन दौलत का ढेर उसके जीवन कि नाव आगे बढ़ा पायेगा या अपने सामने ही…. यह बहुत बड़ी चुनौती है पर भगवान शंकर ने श्मशान महावीर स्वामी गौतम बुद्ध गुरु नानक देव और ऋषि मुनियों ने पेड़ के नीचे अपना आश्रय लेकर तप साधना कर यह संदेश दिया कि जीवन जीना है तो कुछ समय शांत स्थान और आराध्य के शरण में पेड़ कि रक्षा करने का संकल्प लेते हुए बाहर शुद्ध हवा में रहना चाहिए। श्री जैन ने कहा कि इस बार हम सब संकल्प लें कि एक पेड़ बहिन के नाम राखी के दिन भाई बहिन कही पर पौधा लगाएं और वही बैठकर राखी पौधे को बांध कर स्वयं भी बांधे।
इस अवसर पर प्रकाश चंद्र बरेड़ा, अजय कुमार नागोरी सभी निवासी मंदसौर पधारे और गौ शाला का अवलोकन किया और समिति की ओर से 21 पौधों के साथ उनकी सुरक्षा हेतु 21 टी गार्ड भी भेंट किए, साथ ही विजय कुमार नागोरी सा ने अपनी ओर से गौशाला परिसर के मुख्य गेट को बनवाने की स्वीकृति प्रदान कि।इस पुनीत अवसर पर गौशाला समिति अध्यक्ष एवं ग्राम सरपंच जगदीश माली सरकार, सचिव विमल कुमार जैन एवं गौशाला समिति के सदस्य गण और ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।उक्त जानकारी वरिष्ठ पत्रकार दशरथ लाल परमार ने दी l



