मंदसौरमध्यप्रदेश

जिला सेन समाज मंदसौर ने मनाया हरियाली महोत्सव, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का उत्साह

जिला सेन समाज मंदसौर ने मनाया हरियाली महोत्सव, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का उत्साह

मंदसौर। जिला सेन समाज मंदसौर के तत्वावधान में हरियाली महोत्सव, भव्य तिरंगा यात्रा, सेन समाज मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री सेन जी महाराज के नाम पर 21 पौधे लगाकर हरियाली महोत्सव के रूप में की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसके बाद निकली भव्य तिरंगा यात्रा में समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लिए समाजजनों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। यात्रा ने सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम का अनुपम संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिलेभर से आए 125 से अधिक बालक-बालिकाओं को उनकी शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री विष्णु सेन कछावा, श्री रामनारायण चौहान, श्री वल्लभ देवड़ा, श्री राम  चौहान, श्री शेखर राज चौहान, श्री मोतीलाल साठखेड़ा, श्री रामेश्वर गेहलोद, श्री गोरधनलाल खड़ावदा, श्री सुभाष सिसौदिया, श्री बाबूलाल सेन, श्री शांतिलाल सेन, श्री किशोर परमार, श्री बाबूलाल सेन निंबाखेड़ी, श्री प्रकाश सोलंकी सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री समरथ सेन गेहलोद, कार्यकारी अध्यक्ष श्री गिरिराज चौहान, जिला युवा अध्यक्ष श्री हीरालाल सेन परमार एवं युवा कार्यकारी अध्यक्ष श्री दयाराम चौहान ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विकास सेन बालागुड़ा एवं श्री अर्पित सेन बिल्लौद ने किया। अंत में जिला युवा सचिव श्री राहुल चौहान ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}