गरोठमंदसौर जिला

दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में नन्ही बच्ची के पैर से 50 ग्राम चांदी का कड़ा चोरी

दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में नन्ही बच्ची के पैर से 50 ग्राम चांदी का कड़ा चोरी

गरोठ। मालवा क्षेत्र के आराध्य देवी मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे रोज्या निवासी विशाल सिंह अपनी पत्नी एवं डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ माताजी के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में माता जी के सामने ही अज्ञात चोरों ने बच्ची के पैर से करीब 50 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा निकाल लिया।

परिजनों को घटना का पता लगने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।जिसमें कथित रूप से तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं। फुटेज में 3 संदिग्ध पल्सर बाइक से जाते हुए भी दिखाई दे रहा है।

इसी मंदिर परिसर में चोरी की एक अन्य घटना सामने आने की भी जानकारी है, जिससे श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

घटना को लेकर फरियादी द्वारा भानपुरा थाने में आवेदन दिया गया है। श्रद्धालुओं ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए।

दुधाखेड़ी माताजी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}