शुजालपुर में राजाधिराज बाबा महाकाल की निकली भव्य राजसी सवारी

मंत्री श्री परमार एवं राज्य मंत्री श्रीमती बागरी राजसी सवारी में शामिल हुए
पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
जिले के शुजालपुर सिटी में आज श्री शिव मंदिर, बागरीपुरा से राजाधिराज बाबा महाकाल की भव्य राजसी सवारी निकाली गई।
राजसी सवारी में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री Inder Singh Parmar तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती Pratima Bagri भी शामिल हुईं। उन्होंने भगवान महाकाल की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सवारी का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजसी सवारी में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक भजनों एवं बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। राजसी सवारी में बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।



