मल्हारगढ़मंदसौर जिला

सर्व समाज रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान

नारायणगढ़ पीएचसी में दहेज विरोधी संगठन के तत्वाधान में हुआ आयोजन संपन्न

नारायणगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगढ़ में दहेज विरोधी क्षत्रीय संगठन के तत्वाधान में सर्व समाज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंवर जयराज सिंह राव, राजकुमार सिंह, भारत सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, रामचंद्र करुण, सुरेश रूपरा, अजीत कुमार कुमठ, मानसिंह सोनी एवं ब्लड कैंप प्रभारी सत्येंद्र सिंह राठौर, नीमच की उपस्थिति में भगवान श्रीराम एवं रणथंभौर गणेशजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बड़ी संख्या में समाज के युवाओं, व्यापारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, पृथ्वीराज सिंह बांगरेड़, तेजपाल सिंह धाकड़, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सविता कुंवर राठौर, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह आमलीखेड़ा, श्रीभवानी मातृ शक्ति तलवारबाजी संघ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री दीपिका डोडिया, सोशल मीडिया प्रभारी प्रियंका राठौर बदनावर, गजेंद्र सिंह कंथारिया, श्रवण सिंह पंवार, किशन सिंह चौहान, बलदेव सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी एवं उनकी टीम का भी सम्मान किया गया।
प्रमुख रक्तदाताओं में प्रवीण सिंह चौहान, पवन कुमार पाटीदार, आयुष शर्मा, बलराम गायरी, डॉ. कलवाड़िया, सचिन कुमार बोहरा, अशोक कुमार गर्ग, ऋषभ दक, कृष्णनारायण सिंह चंद्रावत, धर्मेंद्र सिंह चौहान, महिपाल सिंह चौहान, शिवराज सिंह राठौर, धर्मराज सिंह चौहान, सरवन सिंह पंवार, कमल सिंह बोरखेड़ी सहित कई रक्तवीर शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सज्जन सिंह चौहान को संगठन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं अर्जुन सिंह चौहान, धामनोद को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। नए पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दरबार सिंह कुमारी ने किया तथा आभार कमल सिंह बोरखेड़ी ने व्यक्त किया।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}