गौ सम्मान आह्वान अभियान: 05 लाख 11 हजार हस्ताक्षर लेकर मंदसौर से दिल्ली रवाना हुए गौ भक्त

गौ सम्मान आह्वान अभियान: 05 लाख 11 हजार हस्ताक्षर लेकर मंदसौर से दिल्ली रवाना हुए गौ भक्त
शामगढ़।गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले से एकत्रित 05 लाख 11 हजार हस्ताक्षर पत्रक लेकर 05 अगस्त बुधवार को शामगढ़ नगर से समिति के कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए। मंदसौर जिले की सभी 07 तहसीलों के गौ भक्तों ने इन पत्रकों पर हस्ताक्षर कर गौ माता के सम्मान की मांग को बुलंद किया है। ये सभी पत्रक दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे।इस अवसर पर श्री शंकरसिंह चौहान, श्री गणेश उपाध्याय, श्री भागीरथ पाटीदार, श्री वर्दीचंद कुमावत, श्री सुनील पटेल, श्री मनोहर पाटीदार, श्री लाला भाई जाट, श्री डूंगरसिंह सिसोदिया, श्री दिनेश काला, श्री विजय चौधरी, श्री रमेश मेहता, श्री सुरेश चौधरी, श्री जगदीश वेद महान, श्री राहुल जोशी, श्री जगदीश व्यास, श्री दिनेश चौधरी, श्री राजू भाई चौधरी, श्री शिव भगवान फरक्या, श्री मोहित जैन, श्री ओंकार लाल भार्गव, श्री कुलदीप राठौर, श्री नीरज पटेल, श्री विवेक जी पटेल, श्री सुमित पटेल, श्री हरिओम पटेल एवं श्री सूरज खाती पटेल सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले से 5 लाख 11 हजार एवं सम्पूर्ण मध्य प्रदेश से 15 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं। इन हस्ताक्षर पत्रकों को महामहिम राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र सहित सौंपा जाएगा।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।


