श्रीमती विजियाबाई दानगढ़ के स्वर्गवास पश्चात भारत विकास परिषद द्वारा संस्था लायंस क्लब के माध्यम से नेत्रदान किया

श्रीमती विजियाबाई दानगढ़ के स्वर्गवास पश्चात भारत विकास परिषद द्वारा संस्था लायंस क्लब के माध्यम से नेत्रदान किया
शामगढ़-नगर के समाजसेवी वरिष्ठ व्यापारी श्री ओमप्रकाशजी दानगढ़ के छोटे भाई स्व श्री कैलाशचंदजी दानगढ़ की धर्मपत्नी एवं पवनजी दानगढ़ की भाभी जी तथा अविनाशजी दानगढ़ की पूज्य माताजी के स्वर्गवास पश्चात उनके परिजन की सहमति एवं परिषद के रमेश मेहता डॉ अमित धनोतिया की प्रेरणा से भारत विकास परिषद शामगढ़ द्वारा लायंस क्लब शामगढ़ के सहयोग से नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य किया गया विदित है कि स्व. श्रीमती विजीयाबाई ने लायंस क्लब के माध्यम से स्वैच्छिक नेत्रदान संकल्प पत्र भी भर रखा था
नेत्र उत्सर्जन का कार्य सदैव की भांति आज भी डॉ अमित धनोतिया एम डी एवं नेत्र सहायक ओमेश गहलोत द्वारा सफलतापूर्वक किए गए एवं गोमाबाई नेत्रालय नीमच निजी वाहन द्वारा भेजे गए जहां पर दो लोगों का जीवन रोशन होगा
भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ अजय चौहान एवं लायंस क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चौधरी ने परिवार का आभार माना नेत्र उत्सर्जन के साक्षी भारत विकास परिषद के प्रांत नेत्रदान प्रभारी महेश मांदलिया न प एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ लायंस क्लब के प्रेम मोदी फत्तुलाल पाटीदार गोविंद गुप्ता प्रकाश धनोतिया भारत विकास परिषद के रितेश काला जगदीश धनोतिया वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल धनोतिया पूर्व पार्षद हुकुम पाटीदार रमेश दानगढ़ शैलेंद्र दानगढ़ मनीष दानगढ़ महेश मेहता दशरथ दानगढ़ किशन मेहता पत्रकार अली हुसैन सहित परिवारजन समाजजन उपस्थित रहे।


