नीमच

पालसोड़ा में आयोजित हुई प्रस्फुटन समितियो सेक्टर बैठक,आगामी अभियान और जन भागीदारी पर हुई चर्चा

पालसोड़ा में आयोजित हुई प्रस्फुटन समितियो सेक्टर बैठक,आगामी अभियान और जन भागीदारी पर हुई चर्चा

नीमच -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला नीमच के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था हेल्पिंग हैण्ड वेलफेयर सोसाइटी नीमच के मार्गदर्शन में सेक्टर – 4 की प्रस्फुटन समितियों की बैठक ग्राम पंचायत परिसर पालसोड़ा पर दिनांक 6 अगस्त गुरुवार को 10:00 बजे आयोजित की गई ।बैठक जीला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर,बीसी सीएम स्वास्थय विभाग श्री विजय बडोने,नवांकुर संस्था सदस्य शिव शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई ।ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोडा सदस्यों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया ।अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्या अर्पण -दीप प्रवज्जलीत कर बैठक का शुभारंभ किया ।जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर ने आगामी महम आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अगस्त माह में हर घर तिरंगा अभियान,तिरंगा रैली,हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण,नव अंकुर सखी,समितियां के दस्तावेजीकरण,बोर्ड एवं फ्लेक्स,नियमित बैठको,सीएमसी एलडीपी कक्षाओं में प्रवेश,आदर्श ग्राम निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । नवांकुर संस्था सदस्य शिव शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं स्वच्छता नशा मुक्ति पर्यावरण संरक्षण शासन के विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में जन भागीदारी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये ।
बीसी सीएम स्वास्थ्य विभाग श्री विजय बडोने ने टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी ।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रस्फुन समीती सचिव सत्यनारायण राठौर द्वारा किया गया ।बैठक में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष समरथ सेन,ग्राम पंचायत सचिव महेश शर्मा,शंकर लाल पटेल,अनिल राठौर,शांतिलाल शर्मा,अर्जुन मोदी,योगिता बंजरिया,मीना शर्मा,सुनीता हर,मोहनलाल धनगर,कैलाश धनगर,स्वास्थ्य कर्मचारी,सेक्टर के प्रस्फुटन समिति सदस्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}