मंदसौर जिलासीतामऊ

कयामपुर उमा विद्यालय में निःशुल्क साइकिल वितरण, एवं पौधारोपण किया गया

कयामपुर उमा विद्यालय में निःशुल्क साइकिल वितरण, एवं पौधारोपण किया गया

कयामपुर। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग व अन्य अतिथियों ने बच्चों को सायकल वितरित की इसके साथ संगीत कक्ष का लोकार्पण किया व एक पौधा मां के नाम में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया गया तथा विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए फर्नीचर तथा खेलकूद की सामग्री व खिलौने की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।

. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री हरदीप सिंह डंग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह गौड जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी भाजपा के वरिष्ठ भोपाल सिंह मंडलोई पूर्व सरपंच जगदीश परमार ग्राम सरपंच जगदीश माली एव भाजपा कार्यकर्ता एव विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

अभिभावकों तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तथा संस्था प्राचार्य आ विक्रम शर्मा तथा संस्था में तीन नव नियुक्त शिक्षकों का सम्मान भी किया गया. साइकिल तथा संगीत के शिक्षक को प्राप्त करके छात्रों में खुशी का माहौल लगा कार्यक्रम का संचालन दयाराम पुरी गोस्वामी ने किया .आभार श्रीमती ललित सोनी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}