सुवासरामंदसौर जिला

मेरी बगिया कार्यक्रम के साथ स्तनपान सप्ताह की शपथ दिलाई, किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 

मेरी बगिया कार्यक्रम के साथ स्तनपान सप्ताह की शपथ दिलाई, किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 

✍️ रिपोर्टर: पंकज बैरागी,

सुवासरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुराड़िया प्रताप स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मेरी बगिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं माताओं को स्तनपान के महत्व की शपथ दिलाई गई तथा नवजात शिशुओं के पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। इस अवधि में शिशु को पानी सहित अन्य कोई भी आहार देने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि मां के दूध में पर्याप्त मात्रा में पानी एवं सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। साथ ही, केवल स्तनपान के स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इसी क्रम में मेरी बगिया कार्यक्रम के तहत सेक्टर-2 की पर्यवेक्षक सुश्री सुनीता आर्य द्वारा पौधरोपण किया गया तथा फलदार पौधे लगाए गए। और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुसुम पाटीदार, श्रीमती सोना मैहर, आशा कार्यकर्ता सीमा कारपेंटर, सहायिका संतोष मालवीय सहित ग्राम की अनेक महिलाओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}