मंदसौरमध्यप्रदेश

फसल बीमा से वंचित किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 मंदसौर के हजारों किसानों को शीघ्र फसल बीमा राशि मिले — श्री गुर्जर

मंदसौर। जिला कांग्रेस कमेटी, मंदसौर के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिले के हजारों किसान, जो फसल बीमा राशि से वंचित रह गए हैं और जिन्हें आज तक फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उनकी मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौराहे से बस स्टैंड, भारत माता चौराहा होते हुए कोतवाली पुलिस थाना तक विशाल किसान रैली निकाली गई। रैली के पश्चात जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा—
 “मंदसौर जिले का किसान आज सबसे अधिक पीड़ा में है। किसान ने समय पर बोवनी की, मेहनत की, खाद-बीज खरीदा, बिजली संकट झेला और प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया, लेकिन जब राहत देने वाली फसल बीमा योजना की राशि मिलने का समय आया तो हजारों किसानों को उससे वंचित कर दिया गया। यह किसानों के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी। हमारी मांग है कि जिन किसानों को कम बीमा राशि मिली है, उन्हें पुनः सर्वे कर उचित राशि दी जाए तथा जिन किसानों को अब तक एक भी रुपया नहीं मिला है, उनके खातों में तत्काल फसल बीमा राशि जमा की जाए। किसान भीख नहीं मांग रहा, वह अपना अधिकार मांग रहा है। जब तक मंदसौर जिले के प्रत्येक पात्र किसान को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
मंदसौर के विधायक श्री विपिन जैन ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों को राहत देना है, न कि उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगवाना। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर सभी पात्र किसानों को पारदर्शी तरीके से बीमा राशि उपलब्ध करानी चाहिए तथा जिन मामलों में त्रुटियां हुई हैं उनकी निष्पक्ष जांच कर किसानों को न्याय दिलाया जाना चाहिए।
 इस अवसर पर राकेश पाटीदार, सोमील नाहटा, परशुराम सिसोदिया, राजेश रघुवंशी, जिला संगठन महासचिव अजय लोढ़ा, मंजीत सिंह टुटेजा, दीपक सिंह गुर्जर, ओम सिंह भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष इष्टा भाचावत, विकास दशोरा, राहुल जैन, किशोर सिंह, विजेश मालेचा ने भी संबोधित किया।
 विरोध प्रदर्शन एवं किसान रैली में हनुमंत सिंह राठौर, विनोद शर्मा, सुरेश धाकड़, तूफान सिंह सिसोदिया, श्याम सिंह चौहान, बालेश्वर पाटीदार, अनील शर्मा, सुनील बसेर,गणपत लाल पंवार, कर्ण सिंह मीणा, तुलसीराम पाटीदार,सुरेश पाटीदार, सलीम अफगानी, गोविंद सिंह पंवार, सुरेश खचरानिया, अजहर हयात मेव, आदित्य पाटील, दुगेश पटेल,विकास दशोरा,सुनील बसेर,निर्विकार रातड़ीया, दिलीप देवड़ा,प्रिती पाल सिंह राणा,अजय मारु, युनूस मेव,, श्यामसिंह चौहान, ईश्वर सूर्यवंशी, श्याम जी वर्मा, असगर मेव, सत्तु चौहान, श्याम मालवीय, अनिता कोरी, कुमकुम सिसोदिया,साजीद चौधरी, सुरेश पाटीदार, अकरम खान, सुनील गुप्ता, दैवेन्द्र योगी, निलम, विश्वास दूबे,परमेश्वर पाटीदार, राखी सत्रवाला, वर्षा सांखला, अनीता कोरी, समरथ गुर्जर, वाहिद जेदी, सुनील गुप्ता, ईश्वर सूर्यवंशी, सुभाष जैन, कन्हैयालाल सिसोदिया, शौकत मंसूरी,सुरेश भाटी, राजेंद्र सेठिया, बद्रीलाल धाकड़, अनीस मंसूरी, धर्मेंद्र शर्मा, शुभम कुमावत, खुर्शीद आलम, कमलेश पटेल, धर्मेंद्र धनगर, जगदीश मेहता, मंथन धनोतिया, प्रदीप मुजावदिया, रंगलाल धनगर, सहित सैकड़ों किसान एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। किसान प्रतिनिधीयोंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा ।
 साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए आंदोलन में सहभागिता प्रदान की।
 कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता राजेश सोंलकी ने किया तथा आभार ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश धनगर ने माना।
 उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण मांगरिया ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}