मंदसौरमंदसौर जिला

ग्राम पंचायत साबाखेड़ा में जनसमस्याओं को लेकर जयस कार्यकर्ताओं ने सरपंच से की मुलाकात

ग्राम पंचायत साबाखेड़ा में जनसमस्याओं को लेकर जयस कार्यकर्ताओं ने सरपंच से की मुलाकात

मंदसौर। ग्राम पंचायत साबाखेड़ा की नई आबादी में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) मंदसौर के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत सरपंच श्री परमानंद धनगर से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक में नई आबादी क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। सरपंच श्री परमानंद धनगर ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए बताया कि सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस आश्वासन के बाद नई आबादी के रहवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित विकास कार्य जल्द धरातल पर दिखाई देंगे।

इस अवसर पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) मंदसौर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने गांव के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान जयस उज्जैन संभाग अध्यक्ष एवं संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति (म.प्र.) के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री संजय खराड़ी ने कहा कि “जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। ग्रामीणों के अधिकारों और विकास कार्यों के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।” अवसर पर  पूर्व जयस उपाध्यक्ष नरेंद्र बुज परमानंद खेर सुरेश राणा घनश्याम चौहान जितेंद्र दहाना शांतिलाल जी  गोवर्धन जी कुशाल जी करण जी आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}