नवोदय विद्यालय आलोट में तीन दिवसीय क्षेत्र स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा आयोजित, जिसमें इंदौर भोपाल क्षेत्र कि टीमों ने भाग लिया

नवोदय विद्यालय आलोट में तीन दिवसीय क्षेत्र स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा आयोजित, जिसमें इंदौर भोपाल क्षेत्र कि टीमों ने भाग लिया
किशनगढ़ तालठा शंभू सिंह तंवर
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित क्षेत्र स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा का आयोजन 27 जुलाई 29 जुलाई 2026 तक किया गया, जिसमें भोपाल क्षेत्र की 5 टीम इंदाैर, ग्वालियर, जबलपुर,कटनी एवं भोपाल संकुल की अंडर 14,17,19 वर्ग में 120 बालक एवं 120 बालिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया।
क्षेत्र स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा टॉस करवाकर अंडर 14 जबलपुर एवं कटनी के मध्य हुआ एवं 3 दिवसीय वालीबॉल स्पर्धा अंतर्गत विभिन्न मैच आयोजित किए गए।
अंडर 14 बालिका वर्ग में विजेता इंदौर एवं उपविजेता भोपाल रहा जबकि बालक वर्ग में विजेता कटनी एवं उपविजेता इंदौर रहा।
अंडर 17 बालिका वर्ग में विजेता भोपाल एवं उपविजेता जबलपुर रहा जबकि बालक वर्ग में विजेता कटनी एवं उपविजेता जबलपुर रहा।
अंडर 19 बालिका वर्ग में विजेता भोपाल एवं उपविजेता जबलपुर रहा जबकि बालक वर्ग में विजेता कटनी एवं उपविजेता इंदौर रहा।
उक्त क्षेत्र स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा में स्थानीय पीईटी राकेश मालवीय एवं प्रीति चौहान के साथ कोच मयंक जायसवाल एवं रैफरी के रूप में अभिषेक शर्मा, चयन माली, एम्ब्रोज़ वॉल्टर, अभिषेक सेठिया, रंजना कैथवास का कार्य प्रशंसनीय रहा।
क्षेत्र स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा का समापन दिनांक 29 जुलाई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी एवं पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबन्धन समिति आलोट के नामित अध्यक्ष श्री विवेक सोनकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
समापन समारोह में सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा एसडीएम महोदय का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर क्षेत्र स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भोपाल क्षेत्र स्तर की अंडर 14, 17, 19 बालिका एवं बालक वर्ग की तीन टीमें कुल 72 विद्यार्थी भोपाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर पटियाला पंजाब में दिनांक 30 अगस्त से 2 सितम्बर तक करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अनुविभागीय अधिकारी विवेक सोनकर द्वारा चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कर खेलो के माध्यम से अनुशासन का महत्व बताते हुए बताया कि मैने भी खेल से हारना सीखा और उस हार को कैसे जीवन में जीत में बदलना यह सीखा तथा विभिन्न विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की एवं कोच, रैफरी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय से पधारे मार्गरक्षी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ स्थानीय विद्यालय के स्टॉफ सदस्य शामिल रहें।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय उप प्राचार्या सुचिता खुराना द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन पीजीटी इतिहास शिव कुमार मीणा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात में अनुविभागीय अधिकारी विवेक सोनकर द्वारा विद्यालय पुस्तकालय का निरीक्षण कर प्रशंसा की। उक्त जानकारी मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार जोशी द्वारा दी गई।



