मंदसौर जिलासीतामऊ
लोक-मंगल, राष्ट्र-कल्याण एवं विश्व शांति की भावना के साथ यज्ञ सम्पन्न

लोक-मंगल, राष्ट्र-कल्याण एवं विश्व शांति की भावना के साथ यज्ञ सम्पन्न
खेजड़िया। गुरू पुर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीराम स्मृति उपवन (हर्बल गार्डन) खेजड़िया मे गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने लोक-मंगल, राष्ट्र-कल्याण, विश्व शांति, गौ संरक्षण एवं अच्छी बारिश की कामना करते हुए विभिन्न आहुतियों के साथ एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ यज्ञाचार्य श्री राजीव धनोतिया द्वारा गुरू की महिमा बताकर सम्पन्न करवाया गया।
कार्यक्रम मे गायत्री परिवार शाखा खेजड़िया के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री किशोर सिंह राठौर, श्री रतन सिंह पारसी, श्री दिनेश धनोतिया, श्री शिवलाल बारोठ, राकेश धनोतिया, श्रीमती सुधा धनोतिया एवं श्रीमती संतोष वेद खेजड़िया उपस्थित रहे।
यह जानकारी राजीव धनोतिया व्यवस्थापक श्रीराम स्मृति उपवन (हर्बल गार्डन) खेजड़िया ने दी।



