धर्म संस्कृतिराजस्थानरामगंजमंडी (Ramganj Mandi)
सन्त शिरोमणि श्री यादें माँ चरण पादुका पूजन महोत्सव संपन्न.

सन्त शिरोमणि श्री यादें माँ चरण पादुका पूजन महोत्सव संपन्न.
मिश्रोली- गुरु पुर्णिमा के अवसर पर प्रजापति समाज की आराध्य देवी यादे माँ चरण पादुका महोत्सव का आयोजन मंगलवार को श्री शनि शांतिधाम आश्रम मिश्रोली धाम मे रखा गया. सर्वप्रथम परम पूज्य गुरुदेव राम नारायण जी महाराज के सानिध्य में मां श्री यादें माता का पादुका पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ.मंच पर आसीन समाज के वरिष्ठजनो ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाया वह सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सदा समाज के प्रति समर्पित रहे, चरण पादुका पूजन के अवसर पर गुरुदेव रामनारायण महाराज द्वारा समस्त गांव, शहर की, श्री यादे माता प्रजापति समाज समितियो के सदस्यगणो का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया.. इसके पश्चात महा आरती के बाद सभी सहभोज हुआ व कार्यक्रम का समापन किया…
इस अवसर पर डॉ राधेश्याम कुंभकार vip न्यूज़ डायरेक्ट, गंगाराम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष, प्रेम प्रजापति उद्योगपति, मंगल सिंह प्रजापति, रमेश भाई गुजराती, एवं बड़ी संख्या में समाजजन, वरिष्ठजन. मातृशक्ति उपस्थिति रही.
रामनारायण महाराज- स्थापक श्री शनिधाम आश्रम मिश्रोली



