अवैध वसूली और रंगदारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस वैन खराब हुई तो पैदल ही अस्पताल ले गई पुलिस !

अवैध वसूली और रंगदारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस वैन खराब हुई तो पैदल ही अस्पताल ले गई पुलिस !
शामगढ़ – पुलिस ने तोलाखेड़ी निवासी राहुल चावड़ा व अनिल चावड़ा को अवैध वसूली और रंगदारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस वैन खराब होने पर दोनों को पैदल अस्पताल ले जाया गया।
शामगढ़। रंगदारी, अड़ीबाज़ी और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देशों पर शामगढ़ पुलिस ने ऐसी सख्त कार्रवाई की है कि इलाके के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में शामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। यही नहीं, रास्ते में पुलिस की गाड़ी खराब हो जाने पर पुलिस दोनों आरोपियों को पूरे कस्बे में पैदल ही अस्पताल ले गई, जो दिनभर शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तोलाखेड़ी निवासी राहुल चावड़ा और अनिल चावड़ा पर पिछले कुछ समय से गुंडागर्दी और अवैध वसूली करने के आरोप लग रहे थे। हाल ही में रतलाम जिले के एक फरियादी के साथ इन दोनों आरोपियों ने रास्ते में अड़ीबाज़ी करते हुए अवैध रुपयों की मांग की। जब फरियादी ने रुपये देने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित फरियादी किसी तरह शामगढ़ थाने पहुँचा और आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शामगढ़ पुलिस ने तुरंत भादंवि (IPC) की धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू किया और दोनों नामजद आरोपियों-राहुल चावड़ा व अनिल चावड़ा-को रंगे हाथों दबोच लिया।



