साईनाथ कॉलेज पर छात्रों के गंभीर आरोप, FIR की मांग; 104 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में

साईनाथ कॉलेज पर छात्रों के गंभीर आरोप, FIR की मांग; 104 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में
भैंसोदामंडी। पुलिस चौकी में साईनाथ कॉलेज, भैंसोदामंडी के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2023-24 में बीएमएलटी और बीपीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया था, लेकिन कॉलेज द्वारा न तो उनकी परीक्षा करवाई गई और न ही शैक्षणिक प्रक्रिया पूरी की गई। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे फीस ली गई, जबकि बाद में कॉलेज ने फीस लेने से ही इनकार कर दिया। साथ ही विद्यार्थियों का दावा है कि ग्राम पानपुर में दोबारा अतिक्रमण किए जाने का आरोप, कार्रवाई की मांग उनकी छात्रवृत्ति भी कॉलेज द्वारा निकाल ली गई।
छात्रों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मान्यता के प्रवेश दिए जाने के कारण करीब 104 छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि कॉलेज के खिलाफ अब तक पुलिस चौकी में कितने आवेदन आए और उन पर क्या कार्रवाई हुई। क्षेत्र में मांग उठ रही है कि जिला प्रशासन पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
छात्रों द्वारा चौकी प्रभारी को दिये गये आवेदन में कहा कि हम सभी छात्रौ ने वर्ष 2023-24 में एडमिशन लिया था जो उक्त कालेज द्वारा हम सभी स्टुडेंट की प्रथम वर्ष कि एक्जाम अभी तक नही करवाई गई है तथा हम सभी छात्रगण को आश्वसान देते रहते है कि अभी की एग्जाम को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है जिसका रिजल्ट दिनांक 28/07/26 को आ जायेंगा जिसके बाद आपकी एग्जाम हम करवा देंगे तथा उक्त कालेज द्वारा सभी स्टुडेंट की स्कालरशिप भी कालेज द्वारा आहरण कर ली गई है।
निवेदन है कि आज दिनांक 28/07/26 को हम सभी छात्रों का एग्जाम के लिये काँलेज द्वारा बुलाने पर हम उपस्थित हुऐ थे जो कालेज के टीचर नवीन चोहान द्वारा बोला गया कि आपको जो करना हो वो कर लो हम कुछ नहीं जानते है। तथा कालेज के डायरेक्टर अशोक नागर कि खिलाफ उचित कार्यवाही कर हमें न्याय दिलवाया जावें।



