नीमचमध्यप्रदेशसामाजिक

रैगर महासभा और गंगापुत्र रैगर महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

रैगर समाज के संयुक्त संगठन की विशेष बैठक रविवार को

नीमच-अखिल भारतीय रैगर महासभा (पंजी.) म.प्र. और गंगापुत्र रैगर महासंघ (पंजी.) मध्यप्रांत—की युवा मोर्चा इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विगत 12 जुलाई (रविवार) को टाउन हॉल, दशहरा मैदान में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन से रैगर समाज में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसी आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज का आभार व्यक्त करने तथा कार्यक्रम का लेखा-जोखा (आय-व्यय) समाज के बीच रखने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आगामी रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 2:30 बजे गांधी वाटिका (दशहरा मैदान, नीमच) में आयोजित की गई है।

महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जाबड़ोलिया (मंदसौर) एवं गंगापुत्र युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष आर्य मांदौरिया (पिपल्या रावजी) के हवाले से यह जानकारी गंगापुत्र रैगर महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आर्य दिलीप मांदौरिया (कनघट्टी) द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से समाज को दी गई है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम का आय-व्यय समाज के समक्ष रखना, भामाशाहों एवं समस्त समाज को आयोजन सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करना तथा भविष्य में समाज हित की अगली रणनीति पर चर्चा करना रहेगा। आयोजन की अपार सफलता से रैगर समाज में भारी उत्साह का माहौल है। अतः समस्त रैगर बंधुओं से आग्रह किया जाता है कि वे बैठक में पधारकर अपने विचार रखें, ताकि समाज के सक्रिय युवाओं का हौसला कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}