मंदसौरमंदसौर जिला

स्टाप डायरीया अभियान के अंतर्गत PHE विभाग द्वारा की जा रही स्कूलों व आंगनवाड़ीयो के पानी की जल गुणवत्ता जाँच

जल स्त्रोतो को स्वच्छ रखने व जल संरक्षण व संवर्धन की विधियों को अपनाने की समझाइश दी गई

मन्दसौर:- स्टाप डायरिया अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिला कलेक्टर अदिति गर्ग के मार्गदर्शन व विभाग के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार के निर्देशन मे मैदानी अमले द्वारा स्कूलों व आंगनवाड़ीयो मे सप्लाय पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण का कार्य किया जा रहा है!

इस क्रम मे विकासखंड मल्हारगढ़ के ग्राम गुड़भेली व लूनाहेड़ा में पेयजल गुणवत्ता परीक्षण, क्लोरिनेशन एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

इस दौरान ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता,PMU सलाहकार अंकीत ठाकुर द्वारा फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के पेयजल स्रोतों के नमूनों की मौके पर ही जांच की गई एवं पेयजल स्त्रोतो का स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया, ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति को सशक्त बनाने एवं जलक़र की राशि नियमित वसूल करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान स्वयं यूजर्स को पानी की गुणवत्ता जांचने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सभी को जल गुणवत्ता परीक्षण के महत्व एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। स्वयं के माध्यम से पानी के प्रमुख मानकों PH, फ्री क्लोरीन, आयरन, फ्लोराइड, हार्डनेस, अमोनिया, क्लोराइड, टरबीडीटी, अल्केनीटी, नाइट्रेट की जांच कर मौके पर ही परिणाम प्रदर्शित किए गए।

साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी नमूने में पानी दूषित पाया जाता है, तो उसे विस्तृत जांच के लिए नजदीकी जिला या ब्लॉक स्तरीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, जल स्त्रोतो की रिचार्जिंग के लिये जल संरक्षण व संवर्धन की विधियो को अपनाने के लिये प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}