सांवलियाजी को चढ़ाई 25.65 लाख की चांदी की सिल्लियां: श्रद्धालु ने बेटे के लिए मांगी थी मन्नत, पूरी होने पर MP से आया परिवार

सांवलियाजी को चढ़ाई 25.65 लाख की चांदी की सिल्लियां: श्रद्धालु ने बेटे के लिए मांगी थी मन्नत, पूरी होने पर MP से आया परिवार
चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ मंदिर में बुधवार को एक श्रद्धालु ने 11 किलो 400 ग्राम वजन चांदी की 19 सिल्लियां भेंट कीं। इनकी बाजार कीमत करीब 25 लाख 65 हजार रुपए आंकी गई है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोहनगंज क्षेत्र निवासी श्रद्धालु ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया। मंदिर प्रशासन को बताया कि उसने बेटे से जुड़ी एक मनोकामना लेकर सांवलिया सेठ के दरबार में प्रार्थना की थी।
कुछ समय बाद जब उसकी मन्नत पूरी हो गई तो वह धन्यवाद देने के लिए यह भेंट लेकर परिवार के साथ मंदिर पहुंचा। मंदिर प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन सिल्लियों को भंडार में सुरक्षित जमा करा दिया।
राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया ने बताया कि मौजूदा बाजार भाव के अनुसार 11 किलो 400 ग्राम चांदी की कीमत करीब 25 लाख 65 हजार रुपए है।
श्री सांवलिया मंदिर में हर महीने बड़ी मात्रा में नकद दान के साथ-साथ सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं भी श्रद्धालुओं की ओर से भेंट की जाती हैं।. ….



