मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ
मुसाफिर वली दरगाह लदूना पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पटेल, बच्चों को दी छात्रवृत्ति,पौधारोपण कर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

मुसाफिर वली दरगाह लदूना पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पटेल, बच्चों को दी छात्रवृत्ति,पौधारोपण कर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
सीतामऊ । लदूना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सनवर पटेल का सीतामऊ क्षेत्र के भगोर, राजनगर और लदूना में मुस्लिम समाज एवं ग्रामीणजनों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे हज़रत मुसाफिर वली दरगाह, लदूना पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में समाजजन ने उनका इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम के दौरान 21 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही वक्फ कमेटी ने 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया जिसका शुभारंभ डॉ. सनावर पटेल के मुख्य आतिथ्य में 101 पौधों का सामूहिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लदूना सरपंच प्रतिनिधि भरत पाण्डेय, भाजपा मण्डल पूर्व अध्यक्ष लालसिंह देवड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी रतलाम, जिला वक्फ कमेटी सदर शाकीर हुसैन गढ़वी मंदसौर, इरफान भाई जावरा, वक्फ दरगाह मुसाफीर वाली कमेटी सदर रईस भाई मुआला, नाहर सैयद कमेटी मंदसौर सदर युनुस मेव, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अशोक हासलिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे।डॉ. पटेल के हाथों वक्फ दरगाह मुसाफीर वाली कमेटी जानिब से मेरिट में आने वाले कक्षा 12वीं के 2 बच्चों को 10-10 हजार रू., 10वीं के 8 बच्चों को 7-7 हजार रू. व 8वीं के 11 बच्चों को 5-5 हजार रू. की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान डॉ. पटेल ने दरगाह परिसर में वक्फ बोर्ड की भूमि पर बनने वाली दुकानों व जमातखाना के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने दरगाह परिसर का निरीक्षण किया और समिति द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। दरगाह कमेटी ने बताया कि पिछले लंबे समय से यहां पेयजल, ट्यूबवेल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा ज़ायरीन की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद समाजजनों ने कहा कि मुसाफिर वली वक्फ बोर्ड दरगाह कमेटी सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में यह समिति पूरे मंदसौर जिले में एक आदर्श संस्था के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगी।
हज़रत मुसाफिर वली दरगाह समिति, लदूना वर्षों से सामाजिक सौहार्द, सेवा और इंसानियत की मिसाल पेश कर रही है। ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा जैसे पावन अवसरों पर समिति हर वर्ष समाज की सेवा और ज़रूरतमंदों की मदद का सराहनीय कार्य करती है। दरगाह पर सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों का आदर सम्मान सत्कार किया जाता है। यह स्थान हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर हज़रत मुसाफिर वली दरगाह समिति उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक, सचिव अकरम खान, कोषाध्यक्ष सलीम खान शेख, मीडिया प्रभारी शाहरूख, नदीम बरकाती गरोठ, रईस लाला राजनगर, हारून लाला झावल, हारून सरपंच कचनारा, सलीम रेडिमेड मंदसौर, जुल्फीकार शाह मंदसौर, आदिल नीलगर, शाहीद काजी मंदसौर, अफजल शाह मंदसौर, शकील नुरानी मंदसौर, फिरोज मेव, रईस शाह लदूना, साबिर खान लदूना, इमरान सीतामऊ, इमरान लदूना, मोहम्मद हनीफ लदूना, सोहेल लाला राजनगर, गजेन्द्र काजी सीतामऊ, इकबाल भाई सदर सीतामऊ पानपुरिया पंचायत, साजीद भाई लदूना, अतिक भाई, जाहिद खान लदूना जावा भाई लदूना, कय्यूम भाई लदूना, आसीफ भाई सदर सहित बड़ी संख्या में समाजजन व लदूना के ग्रामवासी उपस्थित थे। संचालन काजी साहब आयात उल्ला ने किया एवं आभार सदर रईस भाई मुआला ने माना।



