
श्री नारायण भक्ति पथ के तत्वाधान में आलोट में भव्य श्री महालक्ष्मी जी की भजन संध्या का आयोजन संपन्न हुआ
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्माश्री नारायण पंथ के प्रवर्तक लोकेशानंद महाराज की कृपा पात्र भजन गायिका सुश्री निकिता दीदी एवं विष्णु प्रिया दीदी के मुखारविंद से सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।
पूज्य दीदी ने बताया कि श्री नारायण श्री शेषशाई विग्रह को साधारण न समझे यह विग्रह साक्षात् नारायण के स्वरूप हैं जो भक्तों पर कृपा करते हैं। श्री राम और श्री कृष्ण ने अवतार लेकर भगवान विष्णु की उपासना करते हुए हमें यह संदेश दिया है कि धर्म की रक्षा के लिए हमें सदैव प्रतिबद्ध रहना है। इनके जीवन चरित्र से हमको सीख लेकर सदैव धर्म कर्म में रत रहना है।
आपने कहा कि महालक्ष्मी जी के आठ स्वरूप है जिनकी हम सभी पूजा करते हैं आदि लक्ष्मी, धन लक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी, गज लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी, वीर लक्ष्मी, विद्या लक्ष्मी, और विजयलक्ष्मी। महालक्ष्मी जी के विभिन्न स्वरूप हमें नारायण के साथ आशीर्वाद प्रदान करते हैं। और इनका कृपा पात्र बनने के लिए हमें सदैव इनका स्मरण करना चाहिए। स्मरण का एक स्वरूप भजन भी है जिसे हम गाकर भगवान को सदैव याद रखते हैं। भजन संध्या में आलोट नगर के गण्यमान्य नागरिक उपस्थित हुए बड़ी संख्या में माता बहने भी उपस्थित रही।
प्रमुख रूप से अमित चौधरी, राकेश पोरवाल , दिलीप गहलोत, राजवीर सिंह परिहार, सचिन भट्ट,गोविंद लोहार,अनिल पोरवाल, सतीश गुप्ता मोहन गुप्ता,सतीश पोरवाल, दिनेश कोठारी,अशोक शर्मा, राजकुमार सेठिया, मनीष सेठिया, दिलीप मांदलिया ,नागेश पोरवाल, कृष्ण पोरवाल,मधु खारोल, ,सविता चौधरी, कौशल्या लोहार,तृप्ति दुबे,उपस्थित रहे। संचालन खुशबू पोरवाल ने किया। यह जानकारी पंथ के प्रवक्ता सचिन भट्ट ने दी।



