मांगमंदसौरमध्यप्रदेश
सनातन पुजारी न्याय यात्रा का ऐतिहासिक आगाज, महाकाल की नगरी उज्जैन से पुजारियों ने बुलंद की न्याय की आवाज

मंदसौर से भी बड़ी संख्या समाजजनों ने उज्जैन पहुंचकर लिया न्याय यात्रा में भाग

मन्दसौर। श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुः सम्प्रदाय, मध्यप्रदेश एवं प्रदेश के विभिन्न पुजारी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में महाकाल की नगरी उज्जैन से सनातन पुजारी न्याय यात्रा का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हजारों पुजारी बंधुओं, संत-महात्माओं एवं समाजजनों की विशाल उपस्थिति में पुजारियों ने अपनी वर्षों पुरानी न्यायोचित मांगों को लेकर एकजुट होकर बुलंद आवाज उठाई।
यात्रा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर, उज्जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पहले समस्त पुजारीयो द्वारा कलेक्टर परिसर में रामधुन व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करा ज्ञापन में प्रदेश के पुजारियों की मूलभूत समस्याओं एवं अधिकारों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखी गईं।
प्रमुख मांगें- प्रदेश के समस्त पुजारियों को संपूर्ण कृषक का दर्जा प्रदान किया जाए। मंदिरों की भूमि की नीलामी पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा प्रदान किया जाए।
मठ एवं मंदिरों को सरकारीकरण से पूर्णतः मुक्त किया जाए। पुजारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक-आर्थिक अधिकारों की रक्षा हेतु विशेष नीति बनाई जाए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही इन न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसी प्रकार सनातन पुजारी न्याय यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर भोपाल में प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन महाआंदोलन भी किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस ऐतिहासिक आयोजन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजस्थान, गुजरात एवं हरियाणा सहित अनेक राज्यों से आए हजारों पुजारी बंधुओं, संत-महात्माओं एवं समाजजनों ने सहभागिता कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। महाकाल की नगरी में उमड़ा यह जनसैलाब सनातन परंपरा, पुजारी सम्मान एवं धार्मिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प का सशक्त प्रतीक बना।
आयोजकों ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने वाले सभी संत-महात्माओं, पुजारी बंधुओं, समाजजनों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज के सम्मान, अधिकार एवं भविष्य की रक्षा का आंदोलन है। साथ बहुत जल्द सनातन पुजारी न्याय यात्रा मंदसौर में आयोजित करने की घोषणा करी
इस ऐतिहासिक पुजारी न्याय यात्रा में मंदसौर से भी सनातन पुजारी न्याय यात्रा के प्रदेश प्रभारी श्री अजय बैरागी के नेतृत्व में युवा महासचिव जगदीश बैरागी, युवा मंत्री आर.डी. बैरागी, प्रदेश महामंत्री पंकज बैरागी, जिला अध्यक्ष कैलाश बैरागी, युवा जिला अध्यक्ष सुमित बैरागी, जिला प्रभारी किशोर बैरागी, जिला महामंत्री संदीप बैरागी, जिला उपाध्यक्ष अनिल बैरागी, जिला महासचिव मुकेश बैरागी, मातृशक्ति रेखा बैरागी सहित अनेक पुजारी बंधु एवं समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यह ऐतिहासिक यात्रा सनातन परंपरा, धर्मस्थलों की गरिमा एवं पुजारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुई।