पर्यावरणमंदसौरमध्यप्रदेश
देव डूंगरी की पहाड़ी पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सार्थक की बड़ी पहल:
स्कूली बच्चे, वन विभाग और इनरव्हील क्लब जुड़े सार्थक संस्था के साथ


पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही सार्थक सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आज देव डूंगरी की पहाड़ी पर एक विशाल और बेहद अनूठा बीज रोपण अभियान संपन्न हुआ। इस वृहद आयोजन में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गुजरदा के 100 छात्र-छात्राओं, वन विभाग की टीम और इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने एक साथ मिलकर संयुक्त रूप से भागीदारी की।
6000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों के बीजों को
आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए इस अभियान लगाया गया । इसके साथ ही, पहाड़ी के ऐसे दुर्गम और सुरक्षित स्थानों पर 3,000 से अधिक सीड बॉल डाले गए, जहां इंसानी पहुंच कम है, ताकि आने वाले समय में ये बीज प्राकृतिक रूप से अंकुरित होकर पहाड़ी को एक घने जंगल का रूप दे सकें।
विद्यार्थियों के लिए हुआ ज्ञानवर्धक ओरियंटेशन
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह केवल एक पौधारोपण अभियान नहीं था, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रकृति की एक खुली पाठशाला बन गया। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से श्री नरेंद्र मालवीय और सोनू जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नगर वन के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी नगर वन के अंदर संरक्षित पक्षी विहार, औषधीय प्रभाग, अरोमा प्रभाग, कैक्टस प्रभाग के बारे में बताया
इस आयोजन में वृक्षारोपण भी किया गया। सार्थक संस्था की सक्रिय ऊर्जावान सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 39 की पार्षद श्रीमती भारती पाटीदार का जन्म दिवस एक बहुत बड़ा पीपल का पौधा लगाकर प्रकृति की गोद में मनाया गया
ओरियंटेशन के माध्यम से वन अधिकारियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने बच्चों को:
जंगल में प्राकृतिक रूप से उगने वाली विभिन्न वनस्पतियों और उनके औषधीय महत्व के बारे में बताया।
हमारे जीवन और पर्यावरण में वनों के संरक्षण की अनिवार्य भूमिका से अवगत कराया। उत्सुकता भरे प्रश्नों के बहुत ही सरल और व्यावहारिक समाधान किए।
सामूहिक प्रयासों से लौटेगी पहाड़ी की हरियाली, आओ सारे मिलकर आओ पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ के नारों से पहाड़ी गूंज उठी
आयोजन के अंत में सार्थक संस्था की सचिव श्रीमती रचना दोषी ने इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अंजना पटेल एवं उपस्थित समस्त पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया गुजरदा स्कूल से छात्रों को साथ लेकर आए श्री सिसोदिया का भी आभार व्यक्त किया गया सार्थक के पदाधिकारियों ने विशेषकर वन विभाग की टीम के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जब समाज, सरकारी तंत्र और युवा पीढ़ी एक साथ मिलकर प्रयास करते हैं, तो देव डूंगरी जैसी पहाड़ियों का कायाकल्प होना निश्चित है। सार्थक की फाउंडर डॉ उर्मिला तोमर की इस अनूठी पहल जिसमें तीन संस्थाओं को एक साथ जोड़कर पर्यावरण संरक्षण में एक नया प्रयोग किया गया, इसके प्रति इनर व्हील क्लब अध्यक्ष ने भविष्य में समाज उपयोगी कार्य के लिए साथ मिलकर चलने का आश्वासन दिया ।



