सेवा निवृत्त सिनियर सिटीजन तीन दिन से चक्कर लगा रहे -जिला शिक्षा अधिकारी नदारद

सेवा निवृत्त सिनियर सिटीजन तीन दिन से चक्कर लगा रहे -जिला शिक्षा अधिकारी नदारद
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम ने सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक प्रा वि ताल को अपने अर्जित अवकाश नगदीकरण के प्रकरण में सुनवाई हेतु बुलाया गया किन्तु जिला शिक्षा अधिकारी नदारद मिली-सेवा निवृत्त कर्मचारी तीन दिन से चक्कर लगा रहा है और बैरंग लौट रहा है।श्री शुक्ला ताल से रतलाम जाते हैं एवं एक अटेंडर की सहायता लेते हैं। जिससे मानसिक पीड़ा एवं आर्थिक हानि उठाना पड़ रही है।जिला शिक्षा अधिकारी को जब भी फोन लगाने पर जवाब मिलता है कि अभी फोन व्यस्त हैं ।इस प्रकार एक सेवा निवृत्त कर्मचारी को बार-बार परेशान करना व फोन नहीं उठाया जाना खेद जनक होकर निंदनीय है।श्री शुक्ला ने बताया कि यदि तीन दिवस में मेरे प्रकरण का निराकरण नहीं होता है तो मजबूर होकर माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेना पड़ेंगी जिसका संपूर्ण उत्तर दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी का रहेगा।


