पीपीगंज पुलिस ने शराब चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पीपीगंज पुलिस ने शराब चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर पीपीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराध एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज थाना प्रभारी ज्ञान्नेद सिंह के नेतृत्व में शराब चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की छह बोतल अंग्रेजी शराब तथा 15,552 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार थाना पीपीगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0254/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 7:45 बजे ग्राम पचगांव स्थित गोड़वारी पुलिया के पास हरपुर रोड किनारे बाग से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हवन पटेल (19 वर्ष) पुत्र तुफानी पटेल व मनीष पासवान (21 वर्ष) पुत्र विनोद पासवान, निवासी ग्राम पचगांव, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह अदद अंग्रेजी शराब की बोतलें (750 एमएल) तथा 15,552 रुपये नकद बरामद किए। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पीपीगंज पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2026 को पचगांव निवासी प्रमोद कुमार शर्मा की अंग्रेजी शराब की दुकान से रात के समय चोरी हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों आरोपी दुकान में घुसकर शराब की बोतलें और नकदी चोरी करते हुए कैमरे में कैद मिले, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन बिहारी, उपनिरीक्षक बदल प्रसाद, कां दीपक दत्त दुबे, जयप्रकाश यादव, अनिल कुमार तथा कांस्टेबल यशमोहन यादव की टीम शामिल रही।



