गरोठ पुलिस ने एमडी व डोडाचूरा के केस में दो फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

गरोठ पुलिस ने एमडी व डोडाचूरा के केस में दो फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
गरोठ -पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने आदेशित किया गया । जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री राम सनेही मिश्रा, SDOP श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव व टीम द्वारा 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम डी व 06 किलो 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा में दो फरार आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया ।
10.07.2026 को थाना गरोठ के अपराध क्रं. 261/2026 धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट में जप्त 74 ग्राम एम डी व 06 किलो 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के केस में फरार आरोपी आजाद खान पिता अफजल उम्र 44 साल निवासी दुधालिया थाना डग जिला झालावाड़ राजस्थान व देवेन्द्र उर्फ देव शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 40 साल निवासी गांधी चोक भाट मोहल्ला गरोठ को गिरफ्तार किया गया है आरोपीगण से पुछताछ जारी है ।
गिरफ्तार आरोपीः- 1. आजाद खान पिता अफजल उम्र 44 साल निवासी दुधालिया थाना डग जिला झालावाड़ राजस्थान
2. देवेन्द्र उर्फ देव शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 40 साल निवासी गांधी चोक भाट मोहल्ला गरोठ
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव तथा टीम का सराहनीय योगदान रहा।



