मल्हारगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

पिपलिया से साइकिल चलाकर मन्दसौर जिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचे महासचिव शर्मा

युवा स्वाभिमान साइकिल यात्रा के समर्थन में दिया संदेश, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

पिपलिया स्टेशन। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा आयोजित की जा रही युवा स्वाभिमान साइकिल यात्रा के समर्थन में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उणियारा पिपलिया से लगभग 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर मंदसौर पहुंचे ।

दोनों नेता सुबह करीब 9:40 बजे पिपलिया से रवाना हुए। उनके साथ लगी तख्तियों पर “साइकिल चलाएं, सोई हुई सरकार को जगाएं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएं” तथा “आओ मिलकर मध्यप्रदेश बचाएं, युवा और छात्रों की आवाज बुलंद करने के लिए साइकिल चलाएं” जैसे संदेश लिखे हुए थे।

रास्ते में बोतलगंज में पूर्व सरपंच एवं पूर्व सोसायटी अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। दोनों नेता लगभग 11:40 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन, मंदसौर पहुंचे, जहां आयोजित विस्तारित बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है तथा संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के लिए गंभीर चुनौती बन गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक, राम मंदिर चंदा एवं आभूषण चोरी जैसे मामलों में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आमजन में असंतोष व्याप्त है।

शर्मा ने बताया कि 9 अगस्त को दिल्ली में आयोजिय सत्याग्रह आंदोलन में जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जिला कांग्रेस की बैठक समाप्त होने के बाद मंदसौर पहुंचने पर जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उणियारा का कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}