चंदवासा-मेलखेड़ा मार्ग के कायाकल्प की शुरुआत: 34 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन सड़क का विधायक डंग ने किया भूमिपूजन

चंदवासा-मेलखेड़ा मार्ग के कायाकल्प की शुरुआत: 34 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन सड़क का विधायक डंग ने किया भूमिपूजन
चंदवासा। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को गति देते हुए आज चंदवासा -मेलखेड़ा मार्ग के नवनिर्माण और कायाकल्प कार्य का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर 34 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से बनने वाली इस नवीन सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत से संपूर्ण क्षेत्र के नागरिकों और ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामयी विकास कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख राजनेताओं और जननायकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, गरोठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री चन्द्रसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार तथा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव राजेश सेठिया चंदवासा सरपंच गोविंद सिंह मेलखेड़ा सचपंच राजेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
मंच से विधायक हरदीप सिंह गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार ने संबोधित किया
सभी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनहितैषी और हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग का कल्याण कर रही है। उन्होंने ‘लाड़ली बहना योजना’ और ‘आयुष्मान भारत योजना’ जैसी क्रांतिकारी योजनाओं का जिक्र किया
अन्य वक्ताओं ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों का विशेष आभार व्यक्त किया, जो भोपाल स्तर पर लगातार संघर्ष कर क्षेत्र के विकास के लिए इतनी बड़ी सौगातें लेकर आ रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के निर्माण से चंदवासा और मेलखेड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे न केवल सुगम यातायात सुनिश्चित होगा बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने इस बड़ी सौगात के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



