सुवासरामंदसौर जिला
गौ ग्रास रथ का सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुवासरा में हुआ भव्य पूजन

गौ ग्रास रथ का सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुवासरा में हुआ भव्य पूजन
✍️पंकज बैरागीसुवासरा। विद्या भारती मालवा, मंदसौर विभाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुवासरा में गोपाल कृष्ण गौशाला के ‘गौ ग्रास रथ” का पुनः शुभारंभ हुआ।
इस पावन अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं भैया- बहिनों ने पूरे विधि-विधान से गौ ग्रास रथ का पूजन-अर्चन किया और श्रद्धापूर्वक गौ माता के लिए रोटियाॅ (गौ ग्रास) पात्र में अर्पित कीं ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष यादव ने इस पुनीत सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने सभी भैया-बहनों को जीव दया, भारतीय संस्कृति और निरंतर गौ सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।



