मुस्कान मिशन अंतर्गत 3 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों को संस्थागत प्रवेश दिलाया जाएगा
News: Ratlam, Madhya Pradesh – July 5

मुस्कान मिशन अंतर्गत 3 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों को संस्थागत प्रवेश दिलाया जाएगा
रतलाम : शनिवार, जुलाई 4, 2026,
रतलाम जिले में मुस्कान अभियान के अंतर्गत 3 वर्ष से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु बच्चों को संस्थागत प्रवेश दिलाने एवं उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मुस्कान अभियान का संचालन 31 जुलाई तक किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कार्यक्रम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंप दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु समूह के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रवेश दिया जाकर बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए शत प्रतिशत बच्चों का पंजीयन किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। 6 वर्ष से 15 वर्ष आयु समूह के बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में प्रवेश दिलाकर शिक्षा दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों की सूची प्राप्त कर उनकी मैपिंग करके एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर प्रविष्टि करेंगे। प्रत्येक शासकीय विद्यालय के प्रधान अध्यापक द्वारा अपने स्कूल में एक शिक्षक को मुस्कान अभियान के लिए नोडल के रूप में नामांकित किया जा रहा है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शिविर आयोजित कर बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। 5 वर्ष से 6 वर्ष आयु के ऐसे बच्चे जिन्होंने प्राइवेट स्कूल में प्रवेश लिया है उनके सत्यापन का कार्य संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा। 30 सितंबर 2026 की स्थिति में 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी बच्चों का अपार आईडी बनाया जाएगा। अपार आईडी बनाकर इन सभी बच्चों को 30 जुलाई तक स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। चाइल्ड ट्रैकिंग ऐप में दर्ज बच्चों का उनकी आयु के अनुसार कक्षा में नामांकन कर उनका अपार आईडी बनाया जाएगा। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रो का सर्वे करके ड्रॉप आउट बच्चों की सूची को बी आर सी को उपलब्ध कराया जाएगा। जनशिक्षक अपने जनशिक्षा केन्द्र के अंतर्गत आने वाली बसाहट में स्थित आंगनवाड़ी भवनों का स्कूल के (ग्राउंड टूनिंग रिपोर्ट) का कार्य 03 दिवम में शत- प्रतिशत पूर्ण करेंगे। BAC/CAC के लक्ष्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग विकासखण्ड एवं जिला स्तर से की जाएगी। मॉनिटरिंग के आधार पर ही उनका मूल्यांकन किया जाएगा। सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में निवासरत परिवारो का सर्वे कर 03 वर्ष में 06 वर्ष तक की आयु के बच्चों की सूची तैयार कर उनका शत प्रतिशत प्रवेश अपनी आंगनवाडी में दर्ज करेगें एवं जो बच्चे शासकीय अथवा अशासकीय विद्यालय में पंजीकृत है ,उन्हें शाला प्रवेशी पोषण ट्रैकर में दर्ज करना सुनिश्चित करेंगी। जिन बालक-बालिकाओं का प्रवेश आंगनवाडी में (03 वर्ष में 06 वर्ष) में किया जा चुका है एवं अभियान के दौरान जिन बालक-बालिकाओं का पंजीयन किया जावेगा सभी की एक सूची तैयार की जाकर संबंधित आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा पंचायत भवन पर चस्पा की जावेगी एवं सुची ग्राम पंचायत को उपलब्ध करायी जाएगी। यदि किसी अभिभावक के द्वारा 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों को संस्थागत प्रवेश (आंगनवाडी एवं विद्यालय) में नही कराया जाना है तो इसकी शिकायत कंट्रोल रूम नम्बर 07412-297544 पर दर्ज कराई जा सकती है , दिनांक 18 अगस्त 2026 के पश्चात 03 वर्ष में 06 वर्ष की आयु वर्ग के अप्रवेशी बालक-बालिकाओं की सूचना कंट्रोल रूम नम्बर 07412-297544 पर सूचना दर्ज करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। शिकायत के आधार पर संबंधित अभिभावक को समझाईश हेतु एक विकासखण्ड स्तरीय ममिति गठिन की गई है जिसमें मुख्यकार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत), परियोजना अधिकारी म.बा.वि, विकासखण्ड शिक्षाधिकारी, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक (BRCC), श्रम निरीक्षक एवं राजम्व विभाग में नायव तहसीलदार (कार्यपालिक मजिस्टेट) होंगे। आंगनवाडी कार्यकर्ता के क्षेत्र अन्तर्गत जो परिवार पलायन कर गए है ऐसे परिवारों की जानकारी आंगनवाडी कार्यकर्ता केन्द्र में संधारित करेगीं एवं पलायन में लौटने पर ऐमे परिवारों के 03 वर्ष में 06 वर्ष के बच्चों को संस्थागत प्रवेश कराना सुनिश्चित करेंगी।
मिशन मुस्कान की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मुस्कान अभियान अंतर्गत नामांकन , अपार आईडी को लोकेशन एवं ई अटेंडेंस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कक्षा एक में नामांकन के लिए 25 जुलाई 2026 तक शत प्रतिशत नामांकन के लिए निर्देशित किया गया वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने पर कल 1066 बच्चे नामांकन से लंबित पाए गए जिसमें बाजना के 636 और रतलाम के 309 बच्चे पाए गए। सभी बच्चों के अपर आईडी बनाने के लिए निर्देशित किया गया वर्तमान में कुल 66145 बच्चों का अपार आईडी बनाया जाना शेष पाया गया का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। को लोकेशन सर्वे अंतर्गत 2030 में से 738 भवन की प्रविष्टि किया जाना शेष पाया गया कार्य को तत्काल पूर्ण करने के लिए निर्देशित किए गए। प्रत्येक स्कूल में रीडिंग कॉर्नर , जादुई पिटारा , जीरो पीरियड , लाइब्रेरी अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। अटेंडेंस की स्थिति 94% पाई गई इसे शत प्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया गया। विभाग द्वारा कंट्रोल रूम के नंबर 07412297544 पर सूचना प्रदान करने तथा इसका उपयोग अधिक से अधिक लोगों द्वारा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को तीन से 6 वर्ष की आयु के बच्चों का पोषण ट्रैक्रर पर शत प्रतिशत पंजीयन करने , विद्या आरंभ बच्चों की सूची स्कूलों से साझा करने , पलायन अथवा माइग्रेशन का रिकॉर्ड रखना आंगनवाड़ी स्कूल समन्वय मजबूत करने आदि के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र श्री राजपूत , सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भारती डांगी, विभिन्न विकासखंड शिक्षा अधिकारी , विभिन्न बी आर सी, बी ए सी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ आदि उपस्थित रहे।


