तालाब चौक वाल्मीकि बस्ती से तालाब पाल चद्दर से लेकर मुक्तिधाम मार्ग तक सौंदर्यकरण रेलिंग कार्यों का भूमिपूजन

तालाब चौक वाल्मीकि बस्ती से तालाब पाल चद्दर से लेकर मुक्तिधाम मार्ग तक सौंदर्यकरण रेलिंग कार्यों का भूमिपूजन
सीतामऊ- नगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास के नियमित क्रम सौंदर्यकरण में सीतामऊ नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 06 क्षेत्र में आज तालाब चौक वाल्मीकि बस्ती से तालाब पाल चद्दर से लेकर मुक्तिधाम मार्ग तक 47 लाख 60 रु राशि से बनने वाले आरसीसी रोड निर्माण, सौंदर्यकरण रेलिंग कार्यों का भूमिपूजन किया गया,”कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य विधायक श्री हरदीपसिंह डंग का जनहित विकास कार्यों सौगात के लिए भगवा दुपट्टा पहनाकर सभी के द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया, ”इस अवसर पर आगंतुक आतिथ्य मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोडमल वर्मा, उपाध्यक्ष सुमीत रावत, नप पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गिरोठिया, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष अंकित पटवा, महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, महामंत्री घनश्याम राठौर, सहित पार्षदगण एवं वार्डवासी गणमान्यजन, नप. प्रशासन कर्मचारीगण उपस्थित रहे, ”
कार्यक्रम में जनहित विकास निर्माण कार्यों के राशि 47 लाख 60 हजार रु से वार्ड 06 क्षेत्र में भूमि पूजन विकास कार्यों के शुभारम्भ होने पर नगर एवं वार्ड क्षेत्र को सौगात के लिए विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, नप अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं उपाध्यक्ष सुमित रावत, समस्त नप परिषद सदस्यों का आत्मीय आभार एवं समस्त आगंतुकों महानुभावों का स्वागत एवं आभार वार्ड 06 पार्षद सभापति विवेक सोनगरा ने आभार व्यक्त किया।

