मंदसौरमध्यप्रदेश

तस्कर रमेशचन्द्र पोरवाल खात्याखेड़ी व संबंधितों कि 01.70 करोड़ अधिक की संपत्ति फ्रीजिंग आदेश

तस्कर रमेशचन्द्र पोरवाल खात्याखेड़ी व संबंधितों कि 01.70 करोड़ अधिक की संपत्ति फ्रीजिंग आदेश

मंदसौर।म.प्र. शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल कि अनुपालना में जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल द्वारा किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार अवैध मादक पदार्थ कि तस्करी करने वाले सजायफ्ता मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खात्याखेड़ी निवासी तस्कर रमेशचन्द्र पिता भुवानीराम पोरवाल के विरुद्ध थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 33/06 धारा 8/ 18,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध होकर माननीय न्यायालय द्वारा विचारण के दौरान दिनांक 27.02.2012 को रमेशचन्द्र पिता भुवानीराम पोरवाल निवासी ग्राम खात्याखेड़ी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर को दोषसिद्ध किया जाकर 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 1,00,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

अवैध मादक पदार्थ के तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमति कीर्ति बघेल, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी द्वारा सजायाब आरोपी रमेशचन्द्र पिता भुवानीराम पोरवाल निवासी ग्राम खात्याखेड़ी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर (म.प्र.) की वंशावली निर्मित की गयी। उक्त वंशावली के आधार पर आरोपी के परिवार एवं रिश्तेदारों की सपंत्ति की जानकारी एकत्रित कर प्रकरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी सफेमा/एनडीपीएसए न्यायालय मुम्बई प्रस्तुत किया गया।

सफेमा न्यायालय मुम्बई द्वारा प्रकरण में युक्ति युक्त सुनवाई के अवसर उपरांत SAFEMA (Forfeiture Of Property) Act 1976 के तहत अंतिम आदेश जारी किया गया, जिसमें आरोपी रमेशचन्द्र पोरवाल , उसके परिवारजन एवं रिश्तेदारों की अवैध रुप से अर्जित कृषि एवं आवासीय भूमि कुल 1,70,45,040/- रुपये की संपत्ति का फ्रीजिंग आदेश जारी किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी, सउनि प्रदीप सिंह तोमर रीडर पु.अ. मंदसौर, आर. गोविन्द पाटीदार अअपु कार्यालय मल्हारगढ़, आर. जुगल किशोर, आर. पवन पाटीदार, आर. घनश्याम नागदा, आर. पवन सिंह बोराना की सराहनीय भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}