मुंबई में रक्तसेवा गौसेवा फाउंडेशन को मिला ‘श्री छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव सम्मान

मुंबई में रक्तसेवा गौसेवा फाउंडेशन को मिला ‘श्री छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव सम्मान
मध्यप्रदेश की पंजीकृत संस्था रक्तसेवा गौसेवा फाउंडेशन, मंदसौर को मुंबई में आयोजित समारोह में ‘श्री छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था को रक्तदान, गौसेवा, मानव सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान, भीनमाल जिला जालोर राजस्थान द्वारा वारली समाज हॉल, आप्पा पाडा, कुरार गांव, मालाड पूर्व, मुंबई में 28 जून 2026 रविवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
समारोह में रक्तसेवा गौसेवा फाउंडेशन के संस्थापक रक्तमित्र नागेश्वर मालवीय निवासी रानाखेड़ा और दिनेश चौहान निवासी रावटी ने संस्था की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संस्था के संस्थापक को तिरंगे अंगवस्त्र और छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रतीक चिन्ह मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रक्तदान महादान का संदेश देते हुए कहा गया कि “एक यूनिट रक्त बचाये अनेक जिंदगियां”। रक्तसेवा गौसेवा फाउंडेशन मंदसौर लंबे समय से रक्तदान शिविरों, गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुंबई महानगर पालिका महापौर, सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ अध्यक्ष प्रवीण बाजपेयी, आमदार सुनील प्रभू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
============



