कैम्पियरगंज विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पौधरोपण का भी हुआ आयोजन

कैम्पियरगंज विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पौधरोपण का भी हुआ आयोजन
गोरखपुर पीपीगंज कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर ग्राम सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन सोमवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को मेट्रो रेल, डायल-100 सेवा, इकाना स्टेडियम सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा विकास और जनहित की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रही है।विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र मौर्या ने कहा कि कैम्पियरगंज विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने बताया कि जन्मदिवस के अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रमोद यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र मौर्या, रामरूप निषाद, श्याम सुंदर निषाद, गोविंद गुप्ता, आमिर अंसारी, सुभाष रावत, राम सजन भारती, हालिम, अश्वनी पाठक, युवा नेता शिवम यादव, कपिल देव वर्मा, रवि मद्धेशिया, संजीव कुमार, अशोक यादव, बैजनाथ शर्मा, रामप्रीत गौड़, बिरजू सहानी, छोटेलाल शर्मा, ज्ञानदास, मुन्नर देवी, रम्भा देवी, जयचन्द जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



