अपराधमध्यप्रदेशमुरैना

भागवत कथा के दौरान पत्नी के डांस किए जाने के बाद परेशान पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

भागवत कथा के दौरान पत्नी के डांस किए जाने के बाद परेशान पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बानमोर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलराम सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बलराम ने शुक्रवार रात अपने घर के आंगन में ही अपनी पत्नी रविता और दो बेटों, आरव और अतुल (देबू) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव के पास स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्रारंभिक जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, बलराम अपनी पत्नी रविता द्वारा सोशल मीडिया पर डांस वीडियो बनाने को लेकर काफी नाराज था। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक भागवत कथा के दौरान पत्नी द्वारा डांस किए जाने के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर भी संदेह था, जो अक्सर उनके बीच झगड़े की मुख्य वजह बनती थी। शनिवार सुबह जब घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद देखा, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बलराम को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब उन्होंने अंदर झांककर देखा, तो परिवार के तीनों सदस्य लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। एक साथ चार लोगों की मौत से किशनपुर गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}