मंदसौरमंदसौर जिला

हस्तलेखन के प्रसिद्ध विशेषज्ञ अनिल बंसल ने बताया हेंड राइटिंग और हस्ताक्षर के बारे में

हस्तलेखन के प्रसिद्ध विशेषज्ञ अनिल बंसल ने बताया हेंड राइटिंग और हस्ताक्षर के बारे में

मंदसौर। हाथ की लिखावट (हैंडराइटिंग) हमारे जीवन और भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है, इस रोचक विषय पर जानकारी साझा करने के लिए वडोदरा के प्रख्यात हस्तलेखन विशेषज्ञ श्री अनिल बंसल मंदसौर पधारे इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए सोमवार को आपके द्वारा एक विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आपके द्वारा हस्तलेखन के बारे में बताया गया। सोमवार को यह कार्यशाला सुबह 11:30 बजे नई आबादी स्थित संजय गांधी उद्यान के समीप ‘होटल देव’ में आयोजित की गई।

अनिल बंसल हस्तलेखन विश्लेषण (ग्राफोलॉजी) के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं। उनकी विद्वता और हस्तलेखन से जुड़ी सघन जानकारी को लेकर कई सेमिनार और चचार्एं सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं। श्री बंसल ने बताया कि हमारी लिखावट हमारे व्यक्तित्व के राज कैसे खोलती है और जीवन को सही दिशा देने में कैसे मददगार साबित हो सकती है। आपने बताया कि हमारे शरीर में कुछ परिवर्तन होता है इसका संकेत भी हमे हमारी हस्तलेखन से प्राप्त होता है आपके बताया कि इस विधा का शोध अभी सिर्फ अंग्रेजी भाषा में हुआ है हिन्दी में नही। आपने बताया कि हस्ताक्षर हमेशा साफ सुधरा होना चाहिए अक्षर कटने नहीं चाहिए और हस्ताक्षर का पहला अक्षर हमेशा बड़ा होना चाहिए। कार्यशाला में आये पत्रकारों का भी आपने हस्तलेखन करवाकर उनके बारे में बताया।

अनिल बंसल मंदसौर निवासी है और समाजसेवी एवं पार्षद सुनिल बंसल के भाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}